WhatsApp में जुड़ने वाले हैं नए फीचर्स, वीडियो कॉलिंग से मैसेज तक में होंगे ये बड़े बदलाव

WhatsApp पर आपको जल्द कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। दरअसल दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप अपने कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनमें एनिमेटेड स्टिकर पैक, नए वॉलपेपर, और स्टोरेज यूसेज शामिल हैं। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि इनमें से कई फीचर्स केवल बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में केवल नए एनिमेटेड स्टिकर पैक ही WhatsApp web यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।
व्हाट्सएप के बीटा वर्जन को ट्रैक करने वाली WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Whatsapp स्टोरेज ऑप्टिमाइजेशन समेत कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। पहले यह बताया गया था कि व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के लिए एक नई रिंगटोन को लागू करने पर काम कर रहा है। ताकी, जब आपको ग्रुप कॉल आए, तो व्हाट्सएप लूप पर एक नई रिंगटोन बजेगा। मौजूदा समय में, जब आप ग्रुप कॉल रिसीव करते हैं, तो इसकी नोटिफिकेशन टोन आपके फोन की रिंगटोन जैसी ही होती है, लेकिन अब WhatsApp एक अलग रिंगटोन पर काम कर रहा है।
Whatsapp जल्द एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर्स यह देख सकेंगे कि WhatsApp मीडिया उनके स्टोरेज की खपत कैसे कर रहा है। इसके अलावा यूजर्स इस फीचर की मदद से उन फाइल्स को आसानी से डिलीट कर सकेंगे, जिनका वे इस्तेमाल नहीं करते हैं।
WABetaInfo ने Whatsapp के इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन डेटा और स्टोरेज सेटिंग्स में एक नया इंटरफेस देखा है। इससे पहले वेबसाइट ने ऐसे ही एक फीचर को प्रोटोटाइप स्टेज में रिपोर्ट किया था। हालांकि, व्हाट्सएप ने पूरे इंटरफेस को बदल दिया है और अब कुछ नए फंक्शन को जोड़ा है।
WABetaInfo की तरफ से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह देखा जा सकता है कि Whatsapp डाटा की कितनी खपत कर रहा है। इसके अलावा यूजर्स उन सभी फाइलों का रिव्यू भी कर सकते हैं और स्टोरेज की ज्यादा खपत रहे हैं मीडिया फाइलों को डिलीट भी कर सकते हैं। यूजर्स इस फीचर की मदद से यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि मीडिया फाइल को कहां से हटाना है। यह सेक्शन फार्वर्ड की गई फाइलों की पहचान कर सकता है, जो इंस्टेंट मैसेज प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाते हैं। इस नए फीचर की मदद से यूजर यह भी पता लगा सकते हैं कि प्रत्येक चैट कितने स्टोरेज की खपत कर रहा है।
- 10 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M51, जानें क्या होगी कीमत?
- Realme X7 और Realme X7 Pro हुए लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए रियर में मिलेगा 4 कैमरों का सेटअप
- ऑस्ट्रेलियाई सरकार से नाराज हुआ Facebook, यूजर्स को दी चेतावनी, कहा- खबरों के शेयर पर लगा सकता है बैन
- Airtel Offer: अंकल चिप्स, कुरकुरे, लेज और डॉरिटोज को खरीदने पर मिलेगा 2GB तक का मुफ्त डाटा