वनप्लस 8 की लॉन्चिंग के साथ ही OnePlus 7T Pro की कीमत में हुई कटौती
OnePlus 7T Pro की शुरुआती कीमत अब 47,999 रुपये हो गई है
OnePlus 7T की कीमत में कोई कमी नहीं
McLaren Edition की कीमत में भी कोई कमी नहीं की गई है

विस्तार
वनप्लस ने हाल ही में अपनी OnePlus 8 सीरीज भारत में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। नई सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने अपने पुराने फोन OnePlus 7T Pro की कीमत में 6,000 रुपये तक की कटौती कर दी है।
OnePlus 7T Pro की नई कीमत-
कटौती के बाद वनप्लस 7टी प्रो की शुरुआती कीमत अब 47,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 53,999 थी। वनप्लस 7टी प्रो की नई कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है, हालांकि OnePlus 7T की कीमत में अभी तक कोई कमी नहीं हुई है। वहीं OnePlus 7T Pro McLaren Edition की कीमत में भी कोई कमी नहीं की गई है।OnePlus 7T Pro की स्पेसिफिकेशन-कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच का फुल एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120x1440 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3डी मिलेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया गया है, जो एमआईएमओ और 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 4 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।OnePlus 7T Pro का कैमरा-कैमरा की बात करें तो इस फोन में ग्राहकों को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद हैं। इसके साथ ही एलईडी फ्लैश का सपोर्ट भी दिया है। यूजर्स इस फोन के कैमरा से नाइट में भी शानदार तस्वीर क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा 4के वीडियो शूट की सुविधा भी दी गई है। वही दूसरी तरफ यूजर्स 16 मेगापिक्सल वाले पॉप अप कैमरा से शानदार फोटो क्लिक कर सकेंगे।OnePlus 7T Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी-कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को 4,085 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।
- 600 मेगापिक्सल कैमरे के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में सैमसंग
- ये हैं भारत के टॉप 48 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
- Whatsapp को मिला अपडेट, अब एक साथ 8 यूजर्स ग्रुप में कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल
- Xioami Mi 10 Youth Edition स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन