Xioami Mi 10 Youth Edition स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10 lite 5g edition and MIUI 12 launch soon know expected price and specifications
Xiaomi Mi 10 - फोटो : smartphone_camp / twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xioami) एमआई 10 सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई 10 यूथ एडिशन को चीन में लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन को 27 अप्रैल के दिन चीनी बाजार में उतारेगी। इसके अलावा एमआईयूआई 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी पेश किया जाएगा। वहीं, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, कैमरा और एचडी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एमआई 10, एमआई 10 लाइट और 10 प्रो को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया था।

    एमआई 10 यूथ एडिशन की रिपोर्ट

    चीनी टेक साइट वीबो के मुताबिक, कंपनी एमआई 10 यूथ एडिशन स्मार्टफोन को 27 अप्रैल के दिन लॉन्च करेगी। इसके अलावा एमआईयूआई 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने भी इस फोन को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बैक पैनल दिखाई दे रहा है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग एप Facebook Gaming, बिना डाउनलोड किए खेलें गेम

    एमआई 10 यूथ एडिशन की संभावित जानकारी

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एमआई 10 यूथ एडिशन को व्हाइट पीच, ब्लूबैरी मिंट, मिल्क ग्रीन और पीच ग्रेपफ्रूट कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारेगी। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,160 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एमआई 10 यूथ एडिशन की संभावित कीमत

    सूत्रों की मानें तो कंपनी यूथ एडिशन की कीमत बजट रेंज यानी 10,000 से लेकर 15,000 रुपये तक के बीच में रखेगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    एमआई 10 और 10 प्रो

    आपको बता दें कि शाओमी ने इससे पहले एमआई 10, एमआई 10 लाइट और 10 प्रो को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया था। एमआई 10 लाइट के फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन 6.57 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिला है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और चार कैमरे का सपोर्ट दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें