OnePlus 6 का टीजर कंपनी ने किया जारी, ये होंंगे फीचर्स

OnePlus 6 का इंतजार कई यूजर्स कर रहे हैं। यह फोन इसी तिमाही में लॉन्च होने वाला है। उससे पहले कई लीक्स सामने आ रही हैं। वहीं अब कंपनी ने खुद व नप्लस 6 का टीजर जारी किया है जिससे फोन के फीचर्स का काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनी के ट्विटर हैंडल पर जारी टीजर के मुताबिक वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा होगा जैसा कि वनप्लस 5टी में था। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
इससे पहले आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगी। फोन में 2.7GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी 3450mAh की बैट