फेसबुक की फजीहत केे बाद इंस्टाग्राम ने यूजर्स को दिया डाटा डाउनलोड करने का टूल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 12 Apr 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Instagram users soon let download a copy of their data
instagram

    डाटा लीक के बाद फेसबुक की फजीहत और मार्क जुकरबर्ग की माफी के बाद Instagram ने भी अपने यूजर्स को अपना डाटा डाउनलोड करने का विकल्प दे दिया है। अब आप फेसबुक की तरह ही इंस्टग्राम का भी डाटा डाउनलोड कर सकते हैं और उसे अपने पास सेव कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभी एक अपडेट आएगा तभी यह फीचर काम करेगा।

    इसकी जानकारी टेक क्रंट को इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा, ‘हम डाटा का पोर्ट करने के लिए एक नया टूल ला रहे हैं। आप जल्द ही इंस्टाग्राम के सर्वर पर मौजूद अपना डाटा डाउनलोड कर सकेंगे जिसमें वीडियो, फोटो और मैसेज होंगे।’

    विज्ञापन

    बता दें कि अभी हाल ही में यूरोपियन यूनियन ने बिल पास किया है जिसका नाम जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेग्लूयलेशन (GDPR) है। इसके तहत सभी टेक कंपनियों को डाटा को डाउनलोड करने की सुविधा यूजर्स को अनिवार्य है। यह फीचर सभी कंपनियों को 25 मई 2018 से पहले देना है। GDPR टूल के तहत कोई भी यूजर अपना सोशल मीडिया डाटा डाउनलोड कर सकेगा ताकि उसे पता चल सके कि उसकी सोशल मीडिया कंपनी के सर्वर पर उसकी कौन-कौन सी जानकारियां हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें