Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च: Snapdragon 7 Gen 4, 144Hz डिस्प्ले और 140x Ultra Zoom के साथ भारत में एंट्री

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 05 Mar 2026 06:15 PM IST
सार

लंदन की टेक कंपनी Nothing ने भारत में अपनी नई Phone (4a) सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro शामिल हैं। नए फोन बेहतर कैमरा, दमदार AI फीचर्स, 144Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
nothing phone 4a 4a pro price features specs ram storage india launch
Nothing Phone 4(a) Pro - फोटो : Nothing

    विस्तार

    लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने भारतीय बाजार में अपनी नई Phone (4a) सीरीज पेश की है। कंपनी ने इस बार डिजाइन, कैमरा और AI फीचर्स पर खास फोकस किया है। Nothing का दावा है कि यह अब तक की सबसे पतली, मजबूत और परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर सीरीज है।

    डिजाइन: ट्रांस्पेरेंट लुक, लेकिन पहले से ज्यादा मजबूत

    Phone (4a) Pro में प्रिसिजन-क्राफ्टेड मेटल यूनिबॉडी दी गई है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.95mm है, जो इसे अब तक का सबसे पतला Nothing फोन बनाती है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है और यह 25 सेंटीमीटर पानी में 20 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। बेहतर कूलिंग के लिए 5300mm² का बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है।

    विज्ञापन

    Pro मॉडल ब्लैक, सिल्वर और नए मेटालिक पिंक कलर में उपलब्ध है। इसमें कैमरा मॉड्यूल और Glyph Matrix डिजाइन के साथ सहज तरीके से फिट किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं स्टैंडर्ड Phone (4a) में ट्रांसपेरेंट अपर पैनल, सेंट्रल कैमरा, रेड रिकॉर्डिंग लाइट और नया Glyph Bar दिया गया है। यह IP64 प्रोटेक्शन के साथ आता है और ब्लैक, व्हाइट, ब्लू व सॉफ्ट पिंक रंगों में उपलब्ध है।

    कैमरा: टेलीफोटो पर खास जोर

    Phone (4a) Pro में Sony LYT700c OIS मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50MP का 3.5x OIS टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 140x Ultra Zoom तक सपोर्ट करता है। इसके अलावा Sony अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

    Phone (4a) में भी 50MP OIS मेन कैमरा और 50MP 3.5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 70x Ultra Zoom तक सपोर्ट करता है।

    दोनों फोन में TrueLens Engine 4 और AI फीचर्स शामिल हैं। Ultra XDR फोटो सपोर्ट Google के साथ मिलकर तैयार किया गया है। साथ ही 4K Ultra XDR वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है।

    नए सॉफ्टवेयर फीचर्स में AI Eraser, मोशन फोटो HDR और अपडेटेड कैमरा प्रीसेट शामिल हैं।

    Glyph इंटरफेस हुआ और एडवांस

    Phone (4a) में 63 मिनी-LED के साथ नया Glyph Bar मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है। यह नोटिफिकेशन अलर्ट, प्रोग्रेस इंडिकेटर और सॉफ्ट फिल लाइट के रूप में काम करता है।

    वहीं Pro मॉडल में 137 मिनी-LED वाला Glyph Matrix दिया गया है। यह पहले से 57% ज्यादा एरिया कवर करता है और लगभग 3000 निट्स ब्राइटनेस देता है। इसमें Battery, Timer और Digital Clock जैसे Glyph Toys Always-On Display में इंटीग्रेटेड हैं।

    Nothing OS 4.1 और AI फीचर्स

    दोनों फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलते हैं। इसमें नए आइकन, बेहतर डार्क मोड, फ्लोटिंग ऐप्स, अपग्रेडेड लाइव नोटिफिकेशन और बेहतर विजेट्स मिलते हैं।

    Nothing AI के तहत Essential Search, Essential Memory और Playground जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पहली बार Essential Space में क्लाउड एक्सेस सपोर्ट जोड़ा गया है।

    कंपनी तीन साल के Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।

    डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

    Phone (4a) Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 450 PPI और 5000 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दी गई है।

    Phone (4a) में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED पैनल है, जिसमें 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स HDR ब्राइटनेस मिलती है।

    Pro मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज है। कंपनी के मुताबिक यह पिछली पीढ़ी से 27% तेज CPU और 65% बेहतर AI परफॉर्मेंस देता है।

    स्टैंडर्ड मॉडल Snapdragon 7s Gen 4 और LPDDR4x RAM के साथ आता है।

    दोनों फोन BGMI को 120Hz और PUBG को 90Hz पर सपोर्ट करते हैं।

    बैटरी और चार्जिंग

    सीरीज में 5400mAh की बैटरी दी गई है। 50W फास्ट चार्जिंग से फोन 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो सकता है। कंपनी का दावा है कि 1,200 चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी 90% से ज्यादा हेल्थ बनाए रखेगी।

    कीमत और उपलब्धता

    Phone (4a) कीमत

    8GB + 128GB – ₹31,999

    8GB + 256GB – ₹34,999

    12GB + 256GB – ₹37,999

    Phone (4a) Pro कीमत

    8GB + 128GB – ₹39,999

    8GB + 256GB – ₹42,999

    12GB + 256GB – ₹45,999

    लॉन्च ऑफर के तहत Phone (4a) पर ₹3,000 और Pro पर ₹4,000 तक बैंक डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं। 13 मार्च 2026 से प्रभावी कीमतें Phone (4a) के लिए ₹24,999 और Pro के लिए ₹34,999 से शुरू होंगी।

    फोन की बिक्री 13 मार्च से Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales, Croma और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। 7 मार्च को Nothing Store बेंगलुरु में एक्सक्लूसिव फर्स्ट ड्रॉप होगा, जहां पहले 100 खरीदारों को स्पेशल एंग्रेव्ड एडिशन और कंपनी का Ear (a) मुफ्त दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें