Privacy Display: Galaxy S26 Ultra के 'प्राइवेसी डिस्प्ले' पर सवाल, यूजर्स कर रहे इमेज क्वालिटी घटने की शिकायत

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 05 Mar 2026 06:00 PM IST
सार

Samsung ने हाल ही में Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Galaxy S26 Ultra में पहली बार Privacy Display फीचर दिया गया है। लेकिन बिक्री शुरू होने से पहले ही कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि यह फीचर ऑन करने पर इमेज क्वालिटी कम हो जाती है।

विज्ञापन
samsung galaxy s26 ultra privacy display image quality issue
Galaxy S26 Ultra - फोटो : X- @KaroulSahil

    विस्तार

    दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने भारत समेत वैश्विक बाजार में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज पेश की है। इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra है, जिसमें कंपनी ने पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर जोड़ा है। लॉन्च इवेंट में इस फीचर को खास तौर पर दिखाया गया था, लेकिन डिवाइस की बिक्री शुरू होने से पहले ही इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

    Privacy Display ऑन करने पर घटती है क्वालिटी?

    रिपोर्ट के मुताबिक, टेक विशेषज्ञ रोलैंड क्वांट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky पर एक फोटो साझा की, जिसमें प्राइवेसी डिस्प्ले को ऑन और ऑफ करने के बीच का फर्क दिखाया गया।

    विज्ञापन

    उनका कहना है कि जब यह फीचर बंद रहता है, तो स्क्रीन अपने सभी पिक्सल का इस्तेमाल करती है। लेकिन जैसे ही प्राइवेसी डिस्प्ले चालू किया जाता है, स्क्रीन की ब्राइटनेस कम दिखाई देती है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी पिक्सल सक्रिय नहीं रहते। तस्वीरों की तुलना से यह भी संकेत मिलता है कि फीचर ऑन करने पर इमेज की शार्पनेस और डिस्प्ले क्वालिटी प्रभावित होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे काम करता है Privacy Display?

    रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra की स्क्रीन में दो तरह के पिक्सल इस्तेमाल किए गए हैं। पहला है नैरो (Narrow) पिक्सल जो सीधे सामने से देखने पर स्पष्ट दिखाई देते हैं। दूसरा है वाइड (Wide) पिक्सल, जिनका व्यूइंग एंगल सामान्य होता है और साइड से भी नजर आते हैं।

    जब प्राइवेसी डिस्प्ले सक्रिय होता है, तो नैरो पिक्सल ज्यादा काम करते हैं। इसका फायदा यह है कि बगल में बैठे लोग स्क्रीन की सामग्री आसानी से नहीं देख पाते। हालांकि, इस तकनीक की वजह से ब्राइटनेस और डिस्प्ले की क्लैरिटी पर असर पड़ने की बात कही जा रही है।

    क्या कहती है कंपनी?

    फिलहाल Samsung की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस फीडबैक पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

    Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या है खास?

    Galaxy S26 Ultra को पिछले मॉडल की तुलना में कई नए अपग्रेड दिए गए हैं। चिपसेट की बात करें तो, Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। अब इसमें 6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस को पहले की तरह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। S26 Ultra में 5,000mAh बैटरी दी गई है, लेकिन इस बार कंपनी ने 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जो फोन को मजह 30 मिनट में 75% तक चार्ज कर सकता है। Galaxy S26 Ultra को ₹1,39,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें