जल्द ही लॉन्च हो सकता है नोकिया का एंड्रॉयड फीचर फोन, जानें स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 19 Jul 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Nokia to launch Android-Powered Feature Phone, Leaked Image Claims to Offer First Look
Nokia Android-Powered Feature Phone - फोटो : 9to5Google

    वैसे तो दुनियाभर के लोग काफी तेजी से स्मार्टफोन खरीद रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फीचर का जमाना ही खत्म हो गया। अब फीचर फोन भी स्मार्ट होने लगे हैं। इसी कड़ी में एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत एक ऐसे फीचर फोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है जिसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा और यदि सच में ऐसा होता है तो एंड्रॉयड के सपोर्ट के साथ फीचर फोन लॉन्च करने वाली नोकिया दुनिया की पहली कंपनी होगी।

    नोकिया के एंड्रॉयड फीचर फोन की तस्वीर भी सामने आई है जो कि नोकिया 220 जैसा ही नजर आ रहा है। 9to5Google द्वारा फोटो के मुताबिक फोन पर किसी कंपनी की कोई ब्रांडिंग नहीं है। फोटो में कीपैड को देखा जा सकता है। फोन की डिस्प्ले पर गूगल असिस्टेंट नजर आ रहा है।

    विज्ञापन

    ऐसे में कहा जा सकता है कि इस फोन में गूगल वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं नीचे की ओर गूगल क्रोम, यूट्यूब और कैमरा का आइकन नजर आ रहा है। इसके अलावा होम एप के लिए भी बटन दिख रहा है, हालांकि यह साफ नहीं है कि इस फोन में एंड्रॉयड का कौन सा वर्जन मिलेगा या फिर इसमें भी KaiOS ही मिलेगा। बता दें कि फिलहाल बाजार में नोकिया का 4जी फोन नोकिया 8110 4G बिक रहा है जिसमें काईओएस दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें