Oppo K3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 19 Jul 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Oppo K3 Set to launch in India today, Know price and specifications
oppo k3 - फोटो : amazon

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo शुक्रवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Oppo K3 की लॉन्चिंग शाम को 6 बजे एक इवेंट में होगी। Oppo K3 पर्पल और ब्लैक ग्रेडियंट कलर वेरियंट में मिलेगा। Oppo K3 की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था।

    oppo k3
    oppo k3 - फोटो : amazon

    Oppo K3 की भारत में संभावित कीमत

    वैसे तो भारत में इस फोन की कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में ही मिलेगी, लेकिन चीन में इस फोन की कीमतों से भारतीय कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है। चीन में Oppo K3 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,100 रुपये है। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,899 युआन यानी करीब 19,100 रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 8 जीबी रैम और 258 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 चीनी युआन यानी करीब 23,200 रुपये है।

    oppo k3
    oppo k3 - फोटो : amazon

    Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo K3 में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें