Nokia C20 Plus: 11 जून को होगी फोन की लॉन्चिंग, जानें संभावित फीचर्स
HMD ग्लोबल ने फोन को जो टीजर जारी किया है Nokia C20 Plus के बैप पैनल पर दो रियर कैमरे होंगे। यह फोन देखने में काफी हद तक Nokia C20 और Nokia C10 जैसा ही है। फोन के टीजर से लग रहा है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। Nokia C20 Plus में 3.5mm का हेडफोन जैक होगा जो कि टॉप पर होगा।

विस्तार
नोकिया के नए स्मार्टफोन Nokia C20 Plus की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Nokia C20 Plus को 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। HMD ग्लोबल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। नया फोन Nokia C20 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कहा जा रहा है कि Nokia C20 Plus को डुअल रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। Nokia C20 Plus की लॉन्चिंग 11 जून को चीन में सुबह 7:30 बजे से होगी। इस फोन के साथ Nokia Lite Earbuds को भी पेश किया जाएगा जिसे अप्रैल में 36 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया गया था।
Nokia C20 Plus की संभावित स्पेसिफिकेशन
HMD ग्लोबल ने फोन को जो टीजर जारी किया है Nokia C20 Plus के बैप पैनल पर दो रियर कैमरे होंगे। यह फोन देखने में काफी हद तक Nokia C20 और Nokia C10 जैसा ही है। फोन के टीजर से लग रहा है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। Nokia C20 Plus में 3.5mm का हेडफोन जैक होगा जो कि टॉप पर होगा।
फोन के अन्य फीचर्स को लेकर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट जरूर सामने आई हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Nokia C20 Plus में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन को 3 जीबी रैम और Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने इसी साल अप्रैल में एक साथ छह स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें नोकिया सी सीरीज के दो, जी सीरीज के दो और एक्स सीरीज के दो स्मार्टफोन शामिल हैं और ये फोन Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 हैं। Nokia C सीरीज एक एंट्री लेवल है, Nokia G सीरीज मिडरेंज सेगमेंट का और Nokia X सीरीज प्रीमियम है।
Nokia C10 और Nokia C20 में आपको एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन मिलेगा। Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 में स्टॉक एंड्रॉयड 11 मिलेगा। Nokia X10 और Nokia X20 में 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है।
- सैमसंग ने एक साथ लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
- फेसबुक का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर नेताओं का स्पेशल ट्रिटमेंट बंद, कहा- नियम सभी के लिए बराबर
- Realme X7 Max 5G की भारत में पहली सेल आज, यह है Dimensity 1200 प्रोसेसर भारत का पहला फोन
- वायरल मैसेज: सरकार तीन महीने फ्री में दे रही इंटरनेट, क्या आपके पास भी आया यह मैसेज