Realme X7 Max 5G की भारत में पहली सेल आज, यह है Dimensity 1200 प्रोसेसर भारत का पहला फोन

रियलमी ने हाल ही में अपने नए 5जी स्मार्टफोन Realme X7 Max 5G को भारत में लॉन्च किया है। Realme X7 Max 5G में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा इस फोन में 120Hz की सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी दी गई है। Realme X7 Max 5G के साथ 50W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। आज यानी 4 जून को इस फोन की पहली सेल है। Realme X7 Max 5G के साथ कंपनी ने स्मार्ट टीवी 4के भी पेश किया है। बता दें कि Realme X7 Max 5G इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन है। रियलमी के इस नए फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं इस फोन की सेल, कीमत और फीचर्स के बारे में...

Realme X7 Max 5G की कीमत
Realme X7 Max 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन को स्टेरॉयड ब्लैक, मरकरी सिल्वर और मिल्की वे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर और रियलमी की वेबसाइट से होगी।

Realme X7 Max 5G की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइइटनेस 1,000 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर है जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।