हुवावे ने लॉन्च किया हॉनर 6सी, जानें कीमत और फीचर्स

हुवावे ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन हॉनर 8 प्रो को यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ ही अपना किफायती स्मार्टफोन हॉनर 6सी भी बाजार उतार दिया है। हुवावे ने हॉनर 6सी की कीमत 229 डॉलर यानी करीब 15,900 रुपये रखी है।
ये स्मार्टफोन ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बाताया है कि यह फोन इस महीने के आखिरी में ग्राहकों को उपलब्ध होगा।
हॉनर 6सी में 5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन लगी है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आती है। फोन के कैमरे की बात करें तो हॉनर 6सी में 2.2 एफ अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
हॉनर 6सी ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्मार्टफोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो फोन के पीछे मौजूद है।
फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। हॉनर 6सी में 3020 एमएएच की बैटरी लगी है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है, जिसमें यूज़र एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है।