45 घंटे बैटरी लाइफ और ANC फीचर के साथ Noise की नई ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Noise Buds VS104 Max के साथ कंपनी ने प्रीमियम साउंड का दावा किया है। इनमें ब्लूटूथ 5.3 और हाइपर सिंक तकनीक है, जो चार्जिंग केस को ओपन करते ही ईयरबड्स को आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट कर देती है।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी न्वाइज ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds VS104 Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। नए TWS बड्स को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन और 45 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। बड्स के साथ कंपनी ने प्रीमियम साउंड का दावा किया है। इनमें ब्लूटूथ 5.3 और हाइपर सिंक तकनीक है, जो चार्जिंग केस को ओपन करते ही ईयरबड्स को आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट कर देती है। चलिए जानते हैं बड्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Noise Buds VS104 Max की कीमत
Noise Buds VS104 Max को जेट ब्लैक, रोज गोल्ड और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे डिस्काउंट के साथ 1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक ईयरबड्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया के माध्यम से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
Noise Buds VS104 Max की स्पेसिफिकेशन
न्वाइज के नए ईयरबड्स के साथ प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस का दावा है। बड्स में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन यानी ANC का सपोर्ट दिया गया है, जो 25dB तक है। ईयरबड्स सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.3 और कॉल क्वालिटी को बढ़ाने वाले क्वाड माइक ईएनसी के साथ आते हैं। बड्स मं 13 मिमी ड्राइवर मिलते हैं, जो इमर्सिव और रिच साउंड का दावा करते हैं।
बड्स के साथ 50ms की लो-लेटेंसी के साथ एक डेडिकेटेड गेमिंग मोड मिलता है। ईयरबड्स के साथ IPX5 रेटिंग भी मिलती है। Noise Buds VS104 Max के साथ कंपनी ने 45 घंटे बैटरी बैकअप का दावा किया है, जबकि इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी की मदद से बड्स को केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 180 मिनट तक चलाया जा सकता है।
- Data Protection Bill: लोकसभा में पेश हुआ डाटा प्रोटेक्शन बिल, उल्लंघन पर लगेगा करोड़ों रुपये का जुर्माना
- सफाई के साथ पोंछा भी लगा देगा यह हाईटेक वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत और फीचर्स
- Instagram: AI की मदद से बनाएं कंटेंट को अलग करेगा इंस्टाग्राम, नए लेबल पर कर रहा काम
- 108MP कैमरा और नथिंग फोन जैसी डिजाइन में लॉन्च हुआ Infinix GT 10 Pro, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स