घरेलू कंपनी Noise ने लॉन्च किया फास्ट चार्जिंग वाला ईयरबड्स, मिलेगा चार माइक का सपोर्ट
Noise Buds VS103 Pro में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है जिसे लेकर 25dB तक न्वाइज रिडक्शन का दावा है। इसमें इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी भी है। Noise Buds VS103 Pro में क्वॉड माइक सिस्टम और इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी दिया गया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds VS103 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Noise Buds VS103 Pro के साथ न्वाइज कैंसिलेशन और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। Noise Buds VS103 Pro में फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 150 मिनट के बैकअप का दावा किया गया ह।
Noise Buds VS103 Pro में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है जिसे लेकर 25dB तक न्वाइज रिडक्शन का दावा है। इसमें इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी भी है। Noise Buds VS103 Pro में क्वॉड माइक सिस्टम और इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी दिया गया है।
Noise Buds VS103 Pro को जेट ब्लैक, इवोरी व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। Noise Buds VS103 Pro की बिक्री अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से हो रही है। Noise Buds VS103 Pro की कीमत 2,099 रुपये रखी गई है।
इस बड्स को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। इसमे गेमिंग मोड भी दिया गया है। Noise Buds VS103 Pro में ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। Noise Buds VS103 Pro में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर है। इसमें हेवी बास है और HyperSync की टेक्नोलॉजी दी गई है। इसे ओपन करते ही यह फोन से कनेक्ट हो जाएगा। Noise Buds VS103 Pro में टाईप-सी पोर्ट है।