हैकर्स के निशाने पर iPhone! कंपनी ने जारी किया नया सिक्योरिटी अपडेट, तुरंत करें डाउनलोड
कंपनी के अनुसार, आईफोन 8 और उसके बाद के सभी आईफोन को लेटेस्ट वर्जन से अपडेट किया जा सकता है। दरअसल, आईफोन में खतरनाक अटैचमेंट को आईमैसेज के जरिए भेजा जा रहा था।

विस्तार
यदि आप आईफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए आईओएस 16.5.1 अपडेट को जारी कर दिया है। इस अपडेट को कई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है और कंपनी ने बग्स भी फिक्स किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन डिवाइस पर हैकिंग का खतरा था। नए अपडेट में इस खतरे को भी फिक्स किया गया है। iOS 16.5.1 जीरो-डे सिक्योरिटी के साथ आता है, जो हमलावर को iMessage के माध्यम से iPhone पर स्पाइवेयर को संक्रमित करने और इंस्टॉल करने की अनुमति से रोकता है। बता दें कि एपल ने आईओएस अपडेट के साथ macOS, iPadOS और watchOS के लिए भी नए अपडेट को जारी किया है।
आईफोन हैक होने का था खतरा
कंपनी के अनुसार, आईफोन 8 और उसके बाद के सभी आईफोन को लेटेस्ट वर्जन से अपडेट किया जा सकता है। दरअसल, आईफोन में खतरनाक अटैचमेंट को आईमैसेज के जरिए भेजा जा रहा था, इससे मैलेशियल लिंक के डिवाइस में इंजेक्ट होने का काफी खतरा था। यहां तक की आईफोन हैक भी हो सकता था और पासवर्ड, लोकेशन और फाइल के एक्सपोर्ट जैसी चीजों को अंजाम दिया जा सकता था। नए अपडेट में इन सिक्योरिटी फिक्स को शामिल किया गया है।
ट्रायंगुलेशन स्पाइवेयर का था खतरा
एपल ने iOS 15.7.77 और iOS 16.5.1 पर जीरो-डे (पहले अज्ञात) कमजोरियों को ठीक किया है जो ऑपरेटिंग सिस्टम के कर्नेल और WebKit इंजन से संबंधित हैं जो इसके Safari ब्राउजर को पावर देता है। सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्की द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, कर्नेल सिक्योरिटी फ्लो हमलावरों को आईफोन पर "ट्रायंगुलेशन" स्पाइवेयर इंस्टॉल करने की अनुमति देता है।
तुरंत करें अपडेट
Apple के मुताबिक, इन सुरक्षा खामियों को iOS 16.5.1, iOS 15.7.7, iPadOS 16.5.1 या iPadOS 15.7.7 वाले iPhone और iPad पर ठीक कर दिया गया है। एपल डिवाइस यूजर्स सिक्योरिटी फ्लो से सुरक्षित रहने के लिए macOS 13.4.1, macOS 12.6.7 या macOS 11.7.8 पर अपडेट कर सकते हैं, जबकि Apple वॉच यूजर्स को watchOS 9.5.2 या watchOS 8.8.1 अपडेट इंस्टॉल करना होगा।