22 सितंबर को होगा माइक्रोसॉफ्ट का इवेंट, Microsoft Surface Go 3 हो सकता है लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Sep 2021 10:31 AM IST
सार

Microsoft Surface Go 3 को दो मॉडल में पेश किया जाएगा और दोनों में इंटेल का चिपसेट इस्तेमाल होगा। एक मॉडल इंटेल Pentium Golf 6500Y और 4 जीबी रैम के साथ आएगा, जबकि दूसरा इंटेल Core i3-10100Y प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Microsoft Surface Go 3 Tablet to launch on September 22 Key Specifications leake
Microsoft Surface Go 2 for demo - फोटो : microsoft

    विस्तार

    यदि आप भी Microsoft Surface Go 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है। 22 सितंबर को माइक्रोसॉफ्ट एक इवेंट का आयोजन कर रहा है जिसमें Microsoft Surface Go 3 की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। यह फोन पहले लॉन्च हुए Surface Go 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए फोन में डिजाइन को लेकर बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Microsoft Surface Go 3 टैब में इस बार भी इंटेल का ही चिपसेट इस्तेमाल होगा।

    WinFuture.de ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Microsoft Surface Go 3 को दो मॉडल में पेश किया जाएगा और दोनों में इंटेल का चिपसेट इस्तेमाल होगा। एक मॉडल इंटेल Pentium Golf 6500Y और 4 जीबी रैम के साथ आएगा, जबकि दूसरा इंटेल Core i3-10100Y प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक Microsoft Surface Go 3 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है जिसके मुताबिक Surface Go 3 में 10.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी और टैब की बॉडी मैग्नीशियम एलॉय की होगी। यह टैब एक स्टैंड के साथ आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के इस इवेंट का आयोजन शाम को 8:30 बजे होगा, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस इवेंट में लॉन्च होने किसी प्रोडक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में Surface Duo 2 को भी पेश किया जा सकता है।

    Surface Duo 2 में डुअल स्क्रीन मिलेगी जो कि OLED पैनल होंगे। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 5जी का सपोर्ट मिल सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर यानी करीब 1,02,200 रुपये हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें