गेमिंग स्मार्टफोन: Red Magic 6S Pro हुआ लॉन्च, 165Hz है डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट, दिनभर गेम खेलने पर भी नहीं होगा गर्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Sep 2021 09:35 AM IST
सार

Red Magic 6S Pro में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5 रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन में पहले के मुकाबले बेहतर मल्टी डाइमेंशनल कूलिंग सिस्टम इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
Red Magic 6S Pro launched With Snapdragon 888 plus SoC Price and Specifications
Red Magic 6S Pro - फोटो : Nubia

    विस्तार

    नूबिया ने अपनी रेड मैजिक सीरीज के नए स्मार्टफोन Red Magic 6S Pro को लॉन्च कर दिया है। Red Magic 6S Pro एक गेमिंग स्मार्टफोन है जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। Red Magic 6S Pro में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5 रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन में पहले के मुकाबले बेहतर मल्टी डाइमेंशनल कूलिंग सिस्टम इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इसमें अलग से कूलिंग फैन भी दिया गया है। Red Magic 6S Pro 5050mAh की बैटरी के साथ आता है जिसके साथ 66W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Red Magic 6S Pro की कीमत

    Red Magic 6S Pro की बिक्री 27 सितंबर से कुछ चुनिंदा बाजार में होगी, हालांकि भारत का इसमें नाम नहीं है। Red Magic 6S Pro के 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 599 डॉलर यानी करीब 43,800 रुपये है। वहीं 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 699 डॉलर यानी करीब 51,000 रुपये है। फोन का एक मॉडल ट्रांसपैरेंट भी है जिसकी कीमत 729 डॉलर यानी करीब 53,300 रुपये है। फोन को ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Red Magic 6S Pro की स्पेसिफिकेशन

    Red Magic 6S Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित Red Magic OS 4.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz है और ब्राइटनेस 700 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है और इसमें स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम Kyro 680 सीपीयू के साथ Adreno 660 GPU है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Red Magic 6S Pro का कैमरा

    Red Magic 6S Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Red Magic 6S Pro की बैटरी

    फोन में 5050mAh की बैटरी है जो कि 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के गेम स्पेस के साथ चार्ज सेपरेशन फीचर मिलता है जो कि गेमिंग के दौरान बैटरी की बजाय सीधे चार्जिंग कनेक्शन से पावर लेता है। ऐसे में फोन गेमिंग के दौरान भी ठंडा रहता है। गेम के बैक पैनल पर एक टचपैड है जिसे M key नाम दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में SA+NSA डुअल 5जी मोड, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS, ग्लोनास, NFC, HDMI, USB 3.0 टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें