Mi CC9, Mi CC9e: कीमत से लेकर फीचर्स लीक, फोटो भी आई सामने

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 24 Jun 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Mi CC9, Mi CC9e feature, specifications and Price Leak Online
Mi CC9 series - फोटो : Weibo

    Xiaomi ने अपनी नई 'CC' स्मार्टफोन रेंज की घोषणा की है। यह सीरीज युवाओं को ध्यान में रखकर लाया जा रही है। Mi CC9 और Mi CC9e इस सीरीज के शुरुआती हैंडसेट होंगे, वहीं अब दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गए हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर शाओमी हैंडसेट की तस्वीरें भी सार्वजनिक हुई हैं। कीमत को लेकर, एक टिपस्टर ने ट्वीट किया है कि Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट ‘CC’ रेंज में लॉन्च किए जाएंगे। ट्वीट के मुताबिक फोन की कीमत इस प्रकार हो सकती है।

    Mi CC9 की कीमत

    6GB+128GB - CNY 2,599 करीब 26,200 रुपये

    विज्ञापन

    8GB+128GB - CNY 2,799 करीब 28,200 रुपये

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    8GB+256GB - CNY 3,099 करीब 31,300 रुपये

    Mi CC9e की कीमत

    6GB+64GB - CNY 1,899 करीब 19,200 रुपये

    8GB+128GB - CNY 2,199 करीब 22,200 रुपये

    Mi CC9 की स्पेसिफिकेशन

    Mi CC9 की लाइव फोटो Webio पर सामने आई है जिसमें फोन का केवल फ्रंट हिस्सा नजर आ रहा है। स्मार्टफोन के फ्रंट में सिर्फ डिस्प्ले है और स्मार्टफोन में कोई नॉच नहीं मौजूद है। निचले हिस्से पर भी ना के बराबर बेजल है। संभव है कि यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार Mi CC9 फोन एंड्रॉइड पाई-आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले मिलेगी। फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा और 4000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 27W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    Mi CC9 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर और दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं तीसरा लेंस 12-मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाय-रेस ऑडियो सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

    Mi CC9e की स्पेसिफिकेशन

    Mi CC9e को 5.97 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें