शाओमी इस साल लॉन्च नहीं करेगी इन दो सीरीज के स्मार्टफोन, सीईओ ने किया कंफर्म

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 24 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Won’t Launch New Mi Max, Mi Note Phones This Year, CEO Lei Jun confirms
mi mix - फोटो : mi

    यदि आप भी चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी के एमआई मैक्स और एमआई नोट फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। शाओमी इस साल एमआई मैक्स और एमआई नोट सीरीज के फोन लॉन्च नहीं करेगी। इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने सीईओ ली जून ने की है।

    शाओमी के को-फाउंडर और सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने साफ किया है कि इस साल एमआई मैक्स और एमआई नोट सीरीज के फोन लॉन्च नहीं होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि साल 2020 की शुरुआत में एमआई मैक्स और एमआई नोट सीरीज के फोन देखने को मिलेंगे।

    विज्ञापन

    ली जून के मुताबिक एमआई सीरीज के मकसद फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बाजार को मजबूत करना है, वहीं एमआई मिक्स के तहत हाई एंड फोन लॉन्च होंगे, इसके अलावा नई सीसी सीरीज के फोन को युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जाएगा। साथ रेडमी सीरीज के तहत बजट स्मार्टफोन बाजार पर फोकस किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि Xiaomi ने हाल ही में स्मार्टफोन की नई सीरीज CC का एलान किया है। शाओमी के सीईओ ली जून ने सीसी का मतलब कलरफुल और क्रिएटिव बताया है। इस सीरीज को 'Chic & Cool' के आर्ट्स के छात्रों ने तैयार किया है। हालांकि शाओमी ने सीसी सीरीज के तहत अभी तक कोई स्मार्टफोन पेश नहीं किया है।

    वहीं लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी सीसी सीरीज के तहत Mi CC9 लॉन्च कर सकती है। एमआई सीसी9 में आसुस 6जेड की तरह फ्लिप कैमरा मिल सकता है। वहीं कहा जा रहा है कि यह शाओमी और Meitu ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में शाओमी ने Meitu ब्रांड का अधिग्रहण किया था, लेकिन अभी तक इस ब्रांड के तहत शाओमी ने कोई फोन लॉन्च नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें