Maxima Max Pro Nitro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कॉलिंग के साथ इनबिल्ट गेम भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2023 09:29 AM IST
सार

Maxima Max Pro Nitro में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा है और इसके लिए इसमें माइक व स्पीकर दिए गए हैं। Maxima Max Pro Nitro की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। Maxima Max Pro Nitro में Realtek का चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Maxima Max Pro Nitro smartwatch launched in India with bluetooth calling price and features
Maxima Max Pro Nitro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Nitro को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Maxima Max Pro Nitro को बिक्री के लिए अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया गया है। Maxima Max Pro Nitro में 1.39 इंच की राउंड एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस वॉच के साथ प्रीमियम मेटालिक डिजाइन मिलती है।

    Maxima Max Pro Nitro में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा है और इसके लिए इसमें माइक व स्पीकर दिए गए हैं। Maxima Max Pro Nitro की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। Maxima Max Pro Nitro में Realtek का चिपसेट दिया गया है।

    विज्ञापन

    इस वॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड हैं और इनबिल्ट गेम भी दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसमें एचडी स्पीकर है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Maxima Max Pro Nitro वॉच से आप फोन पर प्ले हो रहे म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कैमरा को भी रिमोटली कंट्रोल किया जा सकेगा। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकिंग मिलते हैं। इसमें पीरियड ट्रैकर भी है।

    Maxima Max Pro Nitro को स्पेस ब्लैक, रोज गोल्ड ब्लैक और सिल्वर ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। मैक्सिमा की इस वॉच की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसे टैन लेदर स्ट्रैप और बरगंडी लेदर स्ट्रैप के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें