Logitech ने भारत में लॉन्च किया Logi Dock, मिलेगा इनबिल्ट स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Nov 2022 09:37 AM IST
सार

Logitech Logi Dock की भारत में कीमत 55,000 रुपये रखी गई है और इसे ग्रेफाइट के अलावा व्हाइट कलर में भी खरीदा जा सकता है। Logi Dock को खासतौर पर ऑफिस मीटिंग के लिए पेश किया गया है। Logitech Logi Dock कई डेस्कटॉप को कनेक्ट किया जा सकेगा। इसमें पांच USB प्वाइंट्स हैं।

विज्ञापन
Logitech Logi Dock launched in India With Speakerphone
Logitech Logi Dock - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Logitech ने भारतीय बाजार में अपने डॉकिंग स्टेशन Logi Dock को लॉन्च कर दिया है। Logitech's Logi Dock के साथ इनबिल्ट स्पीकर फोन मिलता है और इसके अलावा इसमें वनटच मीटिंग कंट्रोल भी है। Logitech Logi Dock में पांच USB डिवाइस और दो मॉनिटर कनेक्ट किए जा सकते हैं। Logitech Logi Dock को Logi Tune एप के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। नोटिफिकेशन आने पर Logitech Logi Dock में लाइट भी जलती है। इसे कैलेंडर के साथ भी सिंक किया जा सकता है।

    Logi Dock की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Logitech Logi Dock की भारत में कीमत 55,000 रुपये रखी गई है और इसे ग्रेफाइट के अलावा व्हाइट कलर में भी खरीदा जा सकता है। Logi Dock को खासतौर पर ऑफिस मीटिंग के लिए पेश किया गया है। Logitech Logi Dock कई डेस्कटॉप को कनेक्ट किया जा सकेगा। इसमें पांच USB प्वाइंट्स हैं।

    विज्ञापन

    Logitech Logi Dock में स्पीकरफोन भी है जिससे आप म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक Logi Dock में इंटरप्राइज ग्रेड का ऑडियो है और साथ में न्वाइज कैंसिलेशन भी है। Logitech Logi Dock में कॉल खत्म करने, ज्वाइ करने, म्यूट करने और कैमरा ऑन/ऑफ करने के लिए बटन दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Logitech ने भारत में लॉन्च किया Logi Dock, मिलेगा इनबिल्ट स्पीकर

    एप के जरिए Logitech Logi Dock के साथ कैलेंडर को सिंक किया जा सकता है। किसी मीटिंग के शुरू होने से पहले इसमें नोटिफिकेशन लाइट भी जलती है। Logi Dock को Microsoft Teams, Google Meet, Google Voice और Zoom का सपोर्ट मिला है। Logitech Logi Dock को विंडोज 10 और इसके बाद के विंडोज के अलावा MacOS 11 और इसके बाद के ओएस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें