26 जून को भारत में लॉन्च होगा LG W सीरीज का स्मार्टफोन, नॉच पर होगा आपका कंट्रोल

दक्षिण कोरिया की कंपनी LG एक लंबे अंतराल के बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। एलजी का W सीरीज का फोन नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में 26 जून 2019 को लॉन्च होगा। कंपनी की वेबसाइट पर इसका टीजर भी जारी हो गया है। एलजी W सीरीज के फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ अलग से एक नाइट मोड मिलेगा।
एलजी W सीरीज की स्पेसिफिकेशन
इस फोन के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने तो नहीं आई है, लेकिन टीजर के मुताबिक इस फोन में नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसे आप अपनी सुविधानुसार सेट कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो आप नॉच का आकार बदल सकेंगे। कैमरे में एक वाइड एंगल भी मिलेगा। इस फोन की बिक्री अमेजन से होगी और अमेजन पर एक पेज लाइव भी हो गया है। यह फोन तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ब्राइट शेड्स पर ब्लू, जेड ग्रीन और ब्लैक वेरियंट शामिल हैं।
वहीं कंपनी ने इस फोन के कैमरे में दिए गए एआई असिस्टेंट को लेकर दावा किया है कि उसकी वजह से फोन में फोटोग्राफी के लिए कई सारे मोड्स मिलेंगे। वैसे तो कंपनी ने इस फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें 2.0GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।