Jio Phone 5G: 10 हजार से कम कीमत में लॉन्च होगा जियो का पहला 5जी फोन, मिलेंगे शानदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Sep 2022 02:34 PM IST
सार

Jio Phone 5G को गूगल और क्वॉलकॉम के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया जाएगा और यह 5G कनेक्टिविटी वाला सबसे सस्ता फोन होगा। फोन को 2023 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
JioPhone 5G Price in India to be Set Between Rs 8000 and 12000 full details and specifications in hindi
JioPhone 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी रिलायंस जियो जल्द ही अपने सबसे सस्ते 5जी फोन JioPhone 5G को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपनी 5वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) में इस फोन को लॉन्च करने की घोषणा भी की थी। कंपनी ने कहा था कि Jio Phone 5G को गूगल और क्वॉलकॉम के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया जाएगा और यह 5G कनेक्टिविटी वाला सबसे सस्ता फोन होगा।

    Jio Phone 5G की लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन की कीमत और फीचर्स की जानकारी सामने आ रही है। लीक्स के अनुसार भारत में इस फोन की कीमत 8 हजार से 12 हजार बीच हो सकती है। साथ ही फोन को मल्टिपल कलर ऑप्शन और अलग-अलग डिस्प्ले साइज में पेश किया जाएगा। यानी Jio Phone 5G को कई मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है, जो डिफरेंट स्पेसिफिकेशन के साथ आएंगे। फोन को 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: अपने आप क्यों कैंसिल हो रहे ऑर्डर, पढ़ें कंपनी ने क्या कहा?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Jio Phone 5G के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो (1600x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। फोन के साथ ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि यह अब तक का सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) के साथ आएगा।

    ये भी पढ़ें: ओप्पो का बजट फोन Oppo A17 हुआ लॉन्च, इसमें है 50 मेगापिक्सल का कैमरा

    Jio Phone 5G के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा। Jio Phone 5G में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS/ NavIC का सपोर्ट मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें