सिर्फ 6,999 रु. में 3GB रैम, डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट के साथ खरीदें यह फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 10 Jan 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
iVooMi i1s smartphone goes to sale in India today with 3GB RAM, Dual camera at Rs 6999
iVooMi i1s

    अगर आप किसी ऐसे 4जी स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और उसमें ज्यादा रैम, स्टोरेज के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिले तो आपके लिए एक फोन बाजार में आ गया है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है और इसमें आपको 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इस फोन को iVooMi ने लॉन्च किया है। फोन का नाम iVooMi i1s और आज पहली बार यह फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए है फोन की बिक्री दोहपर 12 बजे से शुरू होगी।

    iVooMi i1s की स्पेसिफिकेशन

    iVooMi i1s
    iVooMi i1s

    आईवूमी के इस फोन में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है यानी इस फोन में बॉर्डर कम मिलेगा। वहीं इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर, 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज है जिसे 1238 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 13MP का और दूसरा 2MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4G VOLTE, डुअल सिम और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें