Twitter यूजर्स को ये 10 कीबोर्ड शॉर्टकट जरूर पता होने चाहिए

आप में से कई लोग ट्विवर पर एक्टिव होंगे और रोज ट्वीट-रीट्वीट भी करते होंगे। कई बार आपने महसूस किया होगा कि काश ट्विटर के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट की भी जानकारी होगी तो आज हम आपको ट्विटर के लिए कुछ कीबोर्ड शॉर्टकट बताने वाले हैं। इन शॉर्टकट के जरिए आप आराम से और तेजी से ट्विटर पर एक्टिव रह सकते हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
ट्विटर के 10 कीबोर्ड शॉर्टकट नहीं जानते हैं तो जान लीजिए

- नए ट्वीट के लिए-N
- किसी ट्वीट पर रिप्लाई के लिए- जिस ट्विट पर रिप्लाई करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके कीबोर्ड परRदबाएं।
- रिट्वीट के लिए- ट्वीट पर क्लिक करकेTदबाएं
- किसी खास यूजर्स को ब्लॉक करने के लिए- उसका प्रोफाइल ओपन करकेBदबाएं
- ट्विट करने करने के लिए-Ctrl+Enter
- किसी भी समय होम पर जाने के लिए-G+H
- नोटिफिकेशन देखने के लिए-G+N
- अपनी प्रोफाइल देखने के लिए-G+P
- ट्विटर की सेटिंग्स में जाने के लिए-G+S
- डायरेक्ट मैसेज के लिए-M