Itel ने भारत में लॉन्च किया पहला वायरलेस स्पीकर, 1500mAh की है बैटरी

मोबाइल निर्माता कंपनी Itel अब मोबाइल एसेसरीज बाजार में उतर गई है। हाल ही में कंपनी ने अपना पहला नेकबैंड (रिव्यू) लॉन्च किया था, वहीं अब आईटेल ने अपना पहला ब्लूटूथ स्पीकर IBS-10 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर की कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री तमाम स्टोर्स से शुरू हो गई है।
स्पेसिफिकेशन
itel IBS-10 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 10W का स्टेरियो स्पीकर है जिसके साथ जुगलबंडी के लिए 1500mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर छह घंटे के ब्लेबैक का दावा किया गया है। स्पीकर में प्ले-पॉज के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। इसके अलावा रिसेट पेयरिंग के लिए भी इसी बटन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
स्पीकर में शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। साथ ही ऑडियो कनेक्शन के लिए Aux केबल का भी सपोर्ट है। स्पीकर में एक मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह स्पीकर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। स्पीकर के साथ फ्री में aux केबल मिलेगा।
बता दें कि मोबाइल ब्रांड आईटेल ने कुछ दिन पहले ही फोन के अलावा स्मार्ट गैजेट के मार्केट में एंट्री मारी है। आईटेल ने एक साथ कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जिनमें पावरबैंक, कार चार्जर, फिटबैंड, स्पीकर और वायरलेस नेकबैंड शामिल हैं। आईटेल के पहले नेकबैंड IEB-62 की कीमत 1,199 रुपये है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें 14.2mm का ड्राइवर दिया गया है।
- WhatsApp में आ रहा है कमाल का फीचर, फोन बदलने पर भी डिलीट नहीं होगी चैट हिस्ट्री
- Microsoft Surface Duo: कैसा है किताब की तरह खुलने वाला यह स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत
- Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 का ProudlyIndian एडिशन हुआ लॉन्च
- सैमसंग ने गैलेक्सी A71 और गैलेक्सी A51 यूजर्स के लिए पेश किया यह खास फीचर