iQOO Z7 5G Review: सबसे सस्ता OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?
iQOO Z7 5G को MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट भी है। फोन एमोलेड डिस्प्ले और 8 जीबी रैम के साथ आता है।

विस्तार
आईकू ने अपने नए किफायती स्मार्टफोन iQOO Z7 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट दिया गया है। फोन कम कीमत के बाद भी एमोलेड डिस्प्ले और 8 जीबी रैम के साथ आता है। iQOO Z7 5G को MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में आता है। फोन के साथ 44 वाट की फास्ट चार्जिंग भी है। यदि आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह रिव्यू रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको iQOO Z7 5G की डिजाइन और कैमरा सेटअप से लेकर डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए iQOO Z7 5G का रिव्यू देखते हैं।
फोन की डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्टाइलिश और बढ़िया लगता है। iQOO Z7 5G को बाकी आईकू फोन से थोड़ा हल्का और कॉम्पैक्ट रखा गया है। फोन के साथ मैटल फ्रेम दिया गया है, जबकि बैक पैनल प्लास्टिक का है। बैक पैनल पर लाइट-रिफ्लेक्टिव और कलर बदलने वाला स्पार्कल डिजाइन है। इसके साथ मैट फिनिश मिलती है और इसपर फिंगरप्रिंट और स्क्रैच नहीं आते हैं। फोन के फ्रंट लुक की बात करें तो आगे की तरफ काफी कम बेजल्स हैं। डिस्प्ले का डिजाइन वॉटर ड्रॉप नॉच है।

फोन का कैमरा मॉड्यूल भी बढ़िया लगता है, कैमरा पैनल का एरिया काफी ज्यादा है। नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग है। कॉम्पैक्ट होने की वजह से फोन की ग्रिपिंग अच्छी है। फोन के साथ बॉक्स में सिलिकॉन कवर भी मिलता है। फोन को दो कलर ऑप्शन नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास नॉर्वे ब्लू वेरियंट है।

फोन की बटन और पोर्ट्स की बात करें तो इसके साथ राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलते हैं। फोन के निचले हिस्से में माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में ऊपर की तरफ हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलता है। इसमें आप दो सिम या एक सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकेंगे। फोन का वजन सिर्फ 173 ग्राम है।
iQOO Z7 5G में 6.38 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो कि (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज एडजस्टेबल टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 412ppi पिक्सल डेनसिटी और कैपेसिटिव मल्टी-टच फीचर का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर और वाइडवाइन एल1 का भी सपोर्ट है।

डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। यानी फोन को धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.26 प्रतिशत है। डिस्प्ले की क्वालिटी और व्यूइंग एंगल भी बढ़िया है। डिस्प्ले के साथ कलर्स भी सही दिखते हैं। कीमत के हिसाब से फोन में डिस्प्ले के मामले में आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली।
- Realme C55 Review: आईफोन जैसे फीचर्स वाले फोन में कितना है दम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Samsung Galaxy S23 Ultra Review: एक फ्लैगशिप फोन जो हर जरूरत को पूरा करता है
- Samsung Galaxy S23 Plus review: क्या आपको लेना चाहिए 1 लाख रुपये का फ्लैगशिप फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- iQoo Neo 7 Review: 30 हजार की कीमत में सबसे पावरफुल फोन? परफॉरमेंस से लेकर कैमरा फीचर्स तक, जानें सबकुछ