iQoo Neo 7 Review: 30 हजार की कीमत में सबसे पावरफुल फोन? परफॉरमेंस से लेकर कैमरा फीचर्स तक, जानें सबकुछ
iQoo Neo 7 में मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ आता है। इस प्रोसेसर के साथ भारत आने वाला यह पहला फोन भी है। फोन में 120W की फास्ट चार्जिंग और OIS कैमरा मिलता है।

विस्तार
iQoo ने अपने नए फोन iQoo Neo 7 5G को भारत में फरवरी में लॉन्च किया है। इस फोन को गेमिंग फोन के दौर पर पेश किया गया है। फोन मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ आता है। iQoo Neo 7 5G इस प्रोसेसर के साथ भारत आने वाला पहला फोन भी है। फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन दो कलर ऑप्शन- फ्रोस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक शेड्स में आता है। हमारे पास रिव्यू के लिए इंटरस्टेलर ब्लैक शेड्स है। फोन के साथ 120W की फास्ट चार्जिंग, बड़ी एमोलेड डिस्प्ले और गेमिंग के लिए फोन में ग्रेफाइट 3D कूलिंग सिस्टम मिलता है। फोन को लेकर दावा है कि यह 30 हजार से कम कीमत में सबसे पावरफुल फोन है। यदि आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह रिव्यू रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको iQoo Neo 7 5G की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप से लेकर डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए iQoo Neo 7 5G का रिव्यू देखते हैं।

iQoo Neo 7 Review: डिजाइन
आईकू के लेटेस्ट फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी डिजाइन मिलता है। फोन के साथ बैक पैनल पर मैट फिनिश डिजाइन है, इस पर फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं। वहीं आगे की तरफ फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में काफी कम बेजल्स देखने मिलते हैं।
iQOO Neo 7 5G के बटन और पोर्ट्स की बात करें तो इसके साथ साइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलते हैं। फोन के निचले हिस्से में डुअल सिम स्लॉट, प्राइमरी माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। सेकेंडरी माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर टॉप पर मिलते हैं। फोन का वजन 193 ग्राम है। फोन के साथ प्रीमियम लुक और प्रीमियम फील मिलता है। साफ शब्दों में कहें तो फोन की बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। सामने से भी फोन काफी सही लगता है।

iQoo Neo 7 Review: डिस्प्ले
आईकू नियो 7 में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,300 है। वहीं फोन में काफी कम बेजल्स देखने मिलते हैं। iQOO Neo 7 5G में डिस्प्ले के साथ 93.1 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। डिस्प्ले एचडीआर 10 प्लस को सपोर्ट करता है और आपको वाइडवाइन एल1 का सपोर्ट भी मिलता है। डिस्प्ले के साथ अच्छे कलर देखने मिलते हैं और डिस्प्ले का व्यूइंग एंगल भी काफी सही है। फोन में बड़ी डिस्प्ले के साथ डुअल स्पीकर का सपोर्ट है। फोन अच्छा मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस देता है। फोन की डिस्प्ले को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं लगी।
- Samsung Galaxy S23 Review: क्या पैसा वसूल है सैमसंग का छोटा पैकेट-बड़ा धमाका फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Redmi Smart Fire TV 32 Review: रेडमी का पहला FireOS स्मार्ट टीवी, 15 हजार से कम कीमत में क्या यह है बेस्ट?
- pTron Bassbuds Zen Review: कम कीमत में चार माइक वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है पैसा वसूल प्रोडक्ट