iQoo 9 का नया कलर वेरियंट Phoenix भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
iQoo 9 को इसी साल फरवरी में लिजेंड और अल्फा कलर में पेश किया गया था और अब फोन को Phoenix (ऑरेंज) कलर में भी लॉन्च कर दिया गया है।

विस्तार
iQoo 9 का एक नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च हुआ है। iQoo 9 (रिव्यू) को इसी साल फरवरी में लिजेंड और अल्फा कलर में पेश किया गया था और अब फोन को Phoenix (ऑरेंज) कलर में भी लॉन्च कर दिया गया है। इस तरह से अब iQoo 9 को तीन कलर में खरीदा जा सकेगा। नए वेरियंट को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसमें Frosty AG ग्लास का इस्तेमाल हुआ है जो कि सूर्य की रौशनी पड़ने पर रंग बदलता है।
iQoo 9 Phoenix वेरियंट की कीमत
iQoo 9 Phoenix के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 42,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 46,990 रुपये है यानी कलर वेरियंट के साथ कीमत को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। iQoo 9 के नए वेरियंट को भी अमेजन से खरीदा जा सकता है।
iQoo 9 में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। इसमें 6.56 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। iQoo 9 Pro में स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 सेंसर है। इसके साथ गिंबल का सपोर्ट है। इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल/मैक्रो शूटर और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट मोड है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
iQoo 9 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 4350mAh की बैटरी है जिसमें 120W FlashCharge का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ वाइब्रेशन के लिए डुअल एक्सिस लिनियर मोटर मिलेगा।