iQoo 9 Review: मिड सेडमेंट में कंपनी का एक बढ़िया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Apr 2022 12:20 PM IST
सार

iQoo 9 की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये है जो कि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 46,990 रुपये है।

विज्ञापन
iQoo 9 Review: iQoo Best Flagship Smartphone 2022
iQoo 9 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    आईकू इंडिया ने पिछले महीने भारतीय बाजार में iQoo 9 Pro, iQoo 9 SEऔर iQoo 9 तीन स्मार्टफोन पेश किए। इनमें से iQoo 9 Pro टॉप मॉडल है और iQoo 9 SE सबसे छोटा मॉडल है। iQoo 9 की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये है जो कि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 46,990 रुपये है। iQoo 9 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर दिया गया है और इसकी डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। मिडरेंज में iQoo का परफॉर्मेंस तो अच्छा है। आइए फ्लैगशिप सेगमेंट में जानते हैं कि iQoo 9 की परफॉर्मेंस कैसी है?

    iQoo 9 Review: डिजाइन

    iQoo 9 Review
    iQoo 9 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iQOO 9 की डिजाइन के लिए कंपनी ने BMW के साथ साझेदारी की है। फोन को अल्फा और लिजेंड कलर वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। फोन के लिजेंड शेड्स वर्जन के साथ BMW M Motorsport की ब्रांडिंग मिलेगी। रिव्यू के लिए हमारे पास अल्फा कलर वेरियंट था। बैक पैनल पर ब्लैक मैटे फिनिश दी गई है और एक पैटर्न भी है। बैक पैनल पर सबसे नीचे iQOO की ब्रांडिंग है। राइट में पावर और वॉल्यूम बटन हैं। पावर बटन का कलर पिंक है।

    विज्ञापन
    iQoo 9 Review: मिड सेडमेंट में कंपनी का एक बढ़िया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

    लेफ्ट में कोई बटन नहीं है। फोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। नीचे की ओर सिम कार्ड ट्रे, स्पीकर ग्रिल और टाईप-सी पोर्ट है। फोन के किनारे बाजार में मौजूद तमाम फ्लैगशिप या प्रीमियम फोन की तरह कर्व्ड हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iQoo 9 Review: मिड सेडमेंट में कंपनी का एक बढ़िया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

    रियर कैमरे का सेटअप बहुत ही कम बंप के साथ आता है। ओवरऑल फोन की डिजाइन अच्छी और कॉम्पैक्ट है। फोन का वजन 200 ग्राम है लेकिन इस्तेमाल करने में फोन हेवी नहीं लगता है। इस सेगमेंट कई सारे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, लेकिन इसे हैंडल करना अन्य के मुकाबले आसान है।

    iQoo 9 Review: डिस्प्ले

    iQoo 9 Review
    iQoo 9 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iQoo 9 में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस 10 बिट एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का टच सैंपल रेट 300Hz है। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन, डार्क मोड और रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करने का विकल्प मिलता है यानी आप डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को 60Hz से 120Hz के बीच एडजस्ट कर सकते हैं।

    iQoo 9 Review: मिड सेडमेंट में कंपनी का एक बढ़िया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

    डिस्प्ले के साथ HDR10+ और वाइडवाइन L1 का सर्टिफिकेशन मिलता है। ऐसे में OTT एप्स के एचडी वीडियो देखने में कलर्स या फ्रेम को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती है। स्क्रीन की ब्राइटनेस अच्छी है। इसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स है और डिस्प्ले पर पांडा ग्लास का प्रोटेक्शन है। वीडियो देखने या गेम खेलने या फिर मल्टीटास्किंग में iQoo 9 की डिस्प्ले के साथ हमारा एक्सपेरियंस अच्छा रहा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें