Intex ने सस्ते 4जी फोन के साथ की वापसी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन

एक लंबे समय के बाद इंटेक्स ने अपने नए बजट स्मार्टफोन एक्वा ट्रेंड लाइट के साथ भारतीय बाजार में वापसी की है। कम दाम में 4 जी फोन की चाहत रखने वालों के लिए यह बढ़िया विकल्प हो सकता है। Aqua Trend Lite को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है।
Aqua Trend Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट में 5 इंच की 480X854 पिक्सल वाली एफडब्ल्यूवीजीए टीएन डिस्प्ले, 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर एमटीके6737एम प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज (जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है), 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो और 2600 एमएएच की बैटरी है।
विज्ञापन