अब WhastApp चैट भी कर सकेंगे 'Pinned'

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Mar 2017 03:10 PM IST
WhatsApp bring new Pinned chats feature
व्हाट्सऐप पिन

    सोशल मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर स्नैपचैट के फीचर को कॉपी करने का आरोप है। इसके लिए उसकी आलोचना भी हो रही है लेकिन व्हाट्सऐप इस आलोचना से डरने वाला है। WhastApp एक और फीचर लाने वाला है जो कि फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम के फीचर कॉपी है।

    WABetaInfo के मुताबिक फेसबुक और ट्विटर की तरह अब आप व्हाट्सऐप के भी किसी ग्रुप में चैट को पिन कर सकते हैं ताकि ग्रुप के मेंबर को पता चल जाए कि क्या नया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक साथ 3 चैट को पिन कर सकते हैं। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप के 2.17.105 वर्जन में जारी भी कर दिया गया है। यह फीचर खुद ही डिसेबल हो जाएगा जिसे सेटिंग में जाकर ऑन कर सकते हैं।

    बता दें कि व्हाट्सऐप ने हाल ही में स्टेटस फीचर में वीडियो, फोटो लगाने की सुविधा दी है जिसके बाद काफी आलोचना हो रही है। वहीं कंपनी अगले हफ्ते पुराना टेक्स्ट वाला स्टेटस फीचर भी जारी करने वाली है। पुराना स्टेटस फीचर बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें