3,899 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, रेडमी 5A को मिलेगी टक्कर
विज्ञापन

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex टेक्नोलॉजी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Aqua Lions T1 Lite लॉन्च किया है। यह फोन 5 इंच डिस्प्ले के रेंज में सबसे सस्ता 4जी फोन हो गया है। यह फोन रॉयल ब्लू, स्टील ग्रे और शैंपेन कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन की कीमत 3,899 रुपये है और इसकी सीधी टक्कर शाओमी रेडमी 5ए से होगी। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत।
इंटेक्स एक्वा लायंस T1 लाइट की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 2200mAh की बैटरी है।
विज्ञापन