स्मार्टफोन कैमरे के ये 5 ट्रिक 'स्मार्ट' लोग ही जानते होंगे

आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है और सभी लोग इसका इस्तेमाल अपने-अपने स्तर पर कर रहे हैं। कोई सेल्फी के लिए स्मार्टफोन खरीदता है, वहीं कोई स्टेटस दिखाने के लिए आईफोन खरीदता है। इस रिपोर्ट में हम आपको फोन के कैमरे के 5 इस्तेमाल के बारे में बताएंगे जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

1. विजुअल सर्च इंजन का मजा लें
CamFind ऐप की मदद से आप फोटो के जरिए कुछ भी सर्च कर सकते हैं। इसका फायदा आपको तब मिलेगा जब आपके पास किसी चीज की फोटो होगी लेकिन उसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। हालांकि यह ऐप हमेशा सटीक रिजल्ट नहीं देता है। इसका रिजल्ट फोटो की क्वालिटी पर निर्भर करता है।

2. शॉपिंग के लिए
अब मिंत्रा और अमेजॉन जैसे कई ऐप में शॉपिंग के लिए फोटो सर्च का ऑप्शन आ गया है। ऐसे में आपको किसी प्रोडक्ट को सर्च करने के लिए नाम से सर्च करने की जरूरत नहीं है। आप बार कोड और फोटो से भी प्रोडक्ट को सर्च कर सकते हैं।