Infinix ने 82 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया नया लैपटॉप, 32GB रैम के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 07 Jul 2023 07:59 PM IST
सार

Infinix ZeroBook 13 लैपटॉप में मेटल चेसिस के साथ मैट्रोएक फेज डिजाइन और रियर रेड हिंज लाइट मिलती है। इनफिनिक्स जेनबुक 13 के साथ बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Infinix ZeroBook 13 launched in India priced at Rs 81990 with 32GB RAM
Infinix ZEROBOOK 13 - फोटो : Infinix

    विस्तार

    इनफिनिक्स ने भारत में अपने नए लैपटॉप Infinix ZEROBOOK 13 को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को 32 जीबी तक रैम और 13वीं जनरेशन Intel Core i9 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप में मेटल चेसिस के साथ मैट्रोएक फेज डिजाइन और रियर रेड हिंज लाइट मिलती है। इनफिनिक्स जेनबुक 13 के साथ बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। चलिए जानते हैं Infinix ZEROBOOK 13 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    लैपटॉप को भारत में सिल्वर और ब्लैक मल्टीपल कलर में पेश किया गया है। लैपटॉप चार वेरियंट में आता है। इसके कोर i5, 16 जीबी रैम + 512 जीबी वेरियंट की कीमत 51,990 रुपये, कोर i7 16 जीबी + 512 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 64,990 रुपये और कोर i7 32 जीबी रैम + 1 टीबी वेरियंट की कीमत 69,990 रुपये है। वहीं लैपटॉप के टॉप वेरियंट कोर i9 के 32 जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 81,990 रुपये रखी गई है। लैपटॉप को 11 जुलाई से खरीदा जा सकता है।

    मेमोरी और सीपीयू कॉन्फिगरेशन के अलावा Infinix ZenBook 13 सीरीज के सभी वेरियंट में एक जैसे फीचर्स मिलते हैं। लैपटॉप में हल्के मेटल फिनिश मिलता है। लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो (1920x1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 100 प्रतिशत एसआरजीबी कलर और 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं। लैपटॉप में 13th जनरेशन Intel Core i9 तक प्रोसेसर और 32 जीबी तक रैम के साथ 1 टीबी तक की स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में मैटल चेसिस, मैट्रोएक फेज डिजाइन, रियर रेड हिंज लाइट, बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें