सबसे फास्ट एक करोड़ डाउनलोड वाला एप बना Threads

अमर उजाला

Fri, 7 July 2023

Image Credit : अमर उजाला

ट्विटर के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश किए मेटा के नए माइक्रोब्लॉगिंग एप Threads ने सबसे तेज डाउनलोडिंग के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस एप को 10 मिलियन (1 करोड़) डाउनलोड्स में केवल 7 घंटे का समय लगा और एप को एक दिन में ही 50 मिलियन यानी 5 करोड़ डाउनलोड्स मिल गए हैं।

Image Credit : अमर उजाला

इतने डाउनलोड के लिए ट्विटर को दो साल का समय लगा था। Threads की पॉपुलैरिटी से ट्विटर सकते में आ गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया
1 करोड़ डाउनलोड्स की संख्या को पार करने में फेसबुक को 10 महीने का समय लगा था। जबकि Threads ने केवल 7 घंटे में ही 1 करोड़ डाउनलोड्स की संख्या को पार कर लिया। 
Image Credit : सोशल मीडिया

1 करोड़ डाउनलोड्स की संख्या को पार करने में इंस्टाग्राम को 2.5 महीने और व्हाट्सएप को करीब एक साल का समय लगा था। 

Image Credit : अमर उजाला
Threads से पहले ओपनएआई के ChatGPt ने सबसे तेज 10 मिलियन डाउनलोड पार करने का रिकॉर्ड बनाया था। ChatGPt 5 दिन में 10 मिलियन डाउनलोड हासिल कर लिए थे। 
Image Credit : अमर उजाला

1 करोड़ डाउनलोड्स की संख्या को पार करने में Netflix को 3.5 साल, Spotify को 5 महीने का समय लगा था। 

Image Credit : सोशल मीडिया

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More