Nokia जल्द लॉन्च करने वाला है स्मार्ट टीवी, देगा शाओमी और सैमसंग को कड़ी टक्कर

बीते कई सालों से देश में स्मार्ट टीवी का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसके चलते मोटोरोला, सैमसंग और शाओमी जैसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने किफायती कीमतों के साथ स्मार्ट टीवी बाजार में उतारे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में लोकप्रिय कंपनी नोकिया (Nokia) भी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है। ग्राहक जल्द ही नोकिया के स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे। इससे पहले मोटोरोला ने भी अपने स्मार्ट टीवी के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी।
फ्लिपकार्ट ने कहा है कि नोकिया हमारे जरिए भारतीय ग्राहकों की मांग को बेहतर तरीके से समझेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों के बजट और उनकी मांग को ध्यान में रखकर टीवी निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन को सही से तय कर सकेगी। लेकिन फ्लिपकार्ट एंड-टू-एंड मार्केट स्ट्रैटिजी को अपने आप मैनेज करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया के स्मार्ट टीवी को जेबीएल के स्पीकर्स और साउंड प्रोग्राम का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि जेबीएल दुनिया के बेहतरीन साउंड प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों में से एक है।
सूत्रों की मानें तो नोकिया का स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। वहीं, इन डिवाइसेज का लुक मोटोरोला के स्मार्ट टीवी से काफी मिलता-जुलता है। हालाकिं, कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
- Xiaomi ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच, मिलेगा डुअल सिम का सपोर्ट
- व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिए भेज सकेंगे दिल की धड़कन, इस कीमत में मिलेगा स्मार्ट स्टेथोस्कोप
- सैमसंग और शाओमी की तरह Apple ला रहा है मुड़ने वाला आईफोन, मिलेंगे ये खास फीचर्स
- Mi Note 10 खास कैमरा के साथ आज होगा लॉन्च, मिल सकती है जंबो बैटरी