Infinix ने लॉन्च किया 260W वाला फास्ट चार्जर, एक मिनट में ही 25% तक चार्ज कर देगा फोन
इसे ग्लोबल मार्केट का अब तक का सबसे तेज स्मार्टफोन चार्जर कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि 260W All-Round FastCharge की मदद से फोन को एक मिनट में ही 0 से 25 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने फास्टचार्ज समाधान के लिए नया 260W ऑल-राउंड फास्टचार्ज (260W All-Round FastCharge) चार्जर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ 110W वायरलेस ऑल-राउंड फास्टचार्जर भी पेश किया है। नए लॉन्च किए गए Infinix फास्ट चार्जर को ग्लोबल मार्केट का अब तक का सबसे तेज स्मार्टफोन चार्जर कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि 260W ऑल-राउंड फास्टचार्ज की मदद से फोन को एक मिनट में ही 0 से 25 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी के अनुसार, ऑल-राउंड फास्टचार्ज तकनीक फास्ट चार्जिंग के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करती है। Infinix का 260W वायर्ड चार्जिंग सॉल्यूशन एक मिनट में बैटरी को 0 से 25 प्रतिशत और आठ मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। वहीं वायरलेस ऑल-राउंड फास्टचार्जर के साथ कंपनी 16 मिनट में डिवाइस को 0 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा करती है।
नई तकनीक में 4-पंप एम्बेडेड सिस्टम वाली एक 12सी बैटरी शामिल है, जो जरूरत के हिसाब से बिजली का वितरण करती है। Infinix की नई ऑल-राउंड फास्टचार्ज चार्जिंग सिस्टम की चार्जिंग दक्षता 98.5 प्रतिशत है। वहीं फास्ट चार्जिंग की टेस्टिंग के दौरान 4,400 एमएएच की बैटरी का उपयोग किया गया था। फोन को 1,000 बार चार्ज और डिस्चार्ज करने के बाद भी बैटरी की क्षमता 90 फीसदी रही।
चार्जर को हाई पावर डेंसिटी और कॉम्पैक्ट साइज का बनाने के लिए इसकी चार्जिंग तकनीक में एक एडेप्टर का उपयोग किया गया है, जो GaN मटेरियल और AHB सर्किट इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से बनाया गया है। Infinix के अनुसार, केबल को 13A तक करंट ले जाने के लिए मॉडिफाई किया गया है, जिससे लाइटनिंग-फास्ट 260W चार्जिंग हो सके।
कंपनी का कहना है कि यह चार्जिंग समाधान वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और मल्टी-प्रोटोकॉल चार्जिंग की सुविधा भी देता है। इसकी मदद से पॉवर डिलीवरी 3.0 का सपोर्ट भी मिलता है।
- DigiLocker: ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
- Moto G73 5G: कम कीमत में हाईटेक सिक्योरिटी के साथ लॉन्च हुआ फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- Oppo Find N2 Flip: ओप्पो के नए फोल्डेबल फोन की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, इन फीचर्स से होगा लैस
- iPhone 14: यहां आईफोन 14 मिल रहा सबसे सस्ता, 44,249 रुपये में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स