गूगल के एंड्रॉयड को टक्कर देगा हुआवे का 'हार्मनीओएस'

Avdhesh Kumar
टेक डेस्क, अमर उजालाAvdhesh Kumar
Sat, 10 Aug 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Huawei Harmony OS will compete with Android
Huawei Harmony OS - फोटो : thurrott

    गूगल के एंड्रॉयड को टक्कर देने के लिए हुआवे टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को हार्मनीओएस पेश कर दिया। माना जा रहा है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम एक दिन एंड्रॉयड की जगह लेकर लोगों की अमेरिकी तकनीक पर निर्भरता कम कर देगा। हार्मनी ओएस लॉन्च किए जाने के अवसर पर हुआवे कंज्यूमर बिजनेस के सीईओ रिचर्ड यू ने बताया कि ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन, स्मार्ट स्पीकर्स के साथ सेंसर्स के लिए भी कंपैटिबल है।

    ये भी पढ़ेंः अगले 2 दशकों में इन पांच नौकरियों पर कब्जा कर लेंगे रोबोट

    यह आजकल मशहूर हो रहे इंटरनेट ऑफ थिंग्स का भी हिस्सा है। 2020 तक यह स्मार्टफोन और कारों में नजर आने वाला एक आम ऑपरेटिंग सिस्टम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हार्मनीओएस माइक्रोकेरनल पर आधारित है, यानी यह कम से कम संसाधनों का इस्तेमाल कर सुनिश्चित करेगा कि ऑपरेटिंग स्पीड तेज हो। इसमें आर्क कम्पाइलर है, जो सी/, सीप्लसप्लस, जावा, जावास्क्रिप्ट और कोटलिन समेत सभी बड़ी लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः स्मार्ट चूड़ी: मुसीबत में भेजेगी लाइव लोकेशन, छेड़ा तो लगेगा बिजली का झटका

    गौरतलब है कि कुछ महीने पहले हुवावे  को अमेरिका में बैन किया गया था। उसके बाद ही कंपनी ने कहा था कि वह अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करेगी। बता दें कि हुवावे पर अमेरिकी नागरिकों की जासूसी का आरोप है। हुवावे को अमेरिका ने जासूसी के आरोप में ब्लैकलिस्ट करके एनटिटी लिस्ट में डाल दिया गया था। इस लिस्ट में जाने के बाद कंपनियों को पास अमेरिकी कंपनियों से बिजनेस करने का लाइसेंस नहीं रह जाता है। यह मामला पिछले साल दिसंबर से ही चल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें