एमोलेड डिस्प्ले के साथ Amazfit GTS स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी

Huami कॉर्पोरेशन ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit GTS पेश की है। अमेजफिट जीटीएस फिलहाल ओबसिडियन ब्लैक कलर में पेश हुआ है। जल्द ही इसे स्टील ब्लू, लावा ग्रे और रोज पिंक जैसे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। Amazfit GTS की बिक्री 13 अक्टूबर से अमेजन इंडिया से होगी। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
Amazfit GTS की स्पेसिफिकेशन
इसमें 1.65 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 348x442 पिक्सल है। डिस्प्ले की डिजाइन घुमावदार है और उस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM रेटिंग है। इसके अलावा इसमें जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ v5.0, 24 घंटे हर्ट मॉनिटरिंग और 12 तरह के स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 दिनों के बैकअप का दावा किया है।
ये भी पढ़ेंः Amazfit Verge Lite Review: क्या खरीदने लायक है कम कीमत में प्रीमियम फीचर वाला यह स्मार्टवॉच
बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में Amazfit GTR पेश की है जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। अमेजफिट जीटीआर 42.6 mm में 1.2 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है। यह स्मार्टवॉच स्टेरी ब्लैक, चेरी ब्लूज्म, मूनलाइट व्हाइट और कोरल रेड कलर वेरियंट में मिलेगी। इसमें सीलिकॉन की स्ट्रैप मिलेगी।
- Amazon ने पेश किए स्मार्ट रिंग और ग्लासेज, मिलेगा एलेक्सा का सपोर्ट
- Amazfit GTR 42.6mm भारत में लॉन्च, 12 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन
- Huami Amazfit GTR स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 24 दिन चलेगी बैटरी
- Amazfit Verge Lite Review: क्या खरीदने लायक है कम कीमत में प्रीमियम फीचर वाला यह स्मार्टवॉच