Huami Amazfit GTR स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 24 दिन चलेगी बैटरी

चीनी टेक कंपनी Huami ने आज भारत में अपनी सबसे दमदार स्मार्ट वॉच अमेजफिट जीटीआर 47.2 एमएम (Amazfit GTR) को लॉन्च कर दिया है। वहीं हुआमी की लेटेस्ट अमेजफिट जीटीआर अन्य कंपनियों की स्मार्टवॉच को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इस स्मार्ट वॉच में एलमूनियम और स्टेनलेस स्टील केस के साथ ब्राउन स्ट्रैप मिलेगा। वहीं अमेजफिट जीटीआर स्मार्टवॉच की कीमत 10,999 रुपये है। 12 सितंबर से इस वॉच को ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Amazfit Verge Lite Review: क्या खरीदने लायक है कम कीमत में प्रीमियम फीचर वाला यह स्मार्टवॉच
हुवामी अमेजफिट जीटीआर की स्पेसिफिकेशन
कंपनी अमेजफिट जीटीआर स्मार्ट वॉच में 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले देगी, जिसको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस वॉच की स्क्रीन पर एंटी फिंगरिंग कोटिंग की है। वहीं, इस स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 24 दिन तक चलेगी।
इसे भी पढ़ें : शरीर की गर्मी से चार्ज होगी स्मार्टवॉच, IFA 2019 में लॉन्च हुए ये अनोखे गैजेट्स
इस वॉच में ग्राहकों को हार्ट रेट मॉनिटर, 3 एक्सेस जियोमेगनेटिक सेंसर, प्रेशर सेंसर, लाइट सेंसर, वॉटर रिस्टेंट और एप नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। हुवामी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्ट वॉट में विभिन्न स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं जिनमें साइकिलिंग, स्विमिंग, माउंटेनियरिंग, रनिंग पर वर्कआउट जैसे मोड्स दिए हैं। आपको बता दें कि हुवामी की अमेजफिट जीटीआर स्मार्ट वॉच ने आईएफए प्रोडेक्ट टेक्निकल इनोवेशन अवार्ड 2019 को जीता है। इसके बाद से ही इस वॉच ने दुनियाभर में अपना नाम किया है।
- Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- iPhone Prices Drop : 11 सीरीज के लॉन्च के बाद पुराने आईफोन की कीमतों में कटौती, देखें लिस्ट
- Apple ने लॉन्च किया नया ipad, मिलेगा 10.2 इंच की डिस्प्ले, पेंसिल का भी है सपोर्ट
- Huawei ने ब्लूटूथ 5.1 के साथ पेश किया दुनिया का पहला FreeBuds 3