Honor ने माइक्रोफोन के साथ पेश किया ब्लूटूथ स्पीकर AM51, जानें कीमत और खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 03 Jan 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Honor New Bluetooth Speaker AM51 Launched in China
Honor AM51 Bluetooth Speaker

    ऑनर ने बाजार में AM51 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर चीन में पेश किया है जो कि गूगल होम मिनी स्पीकर से काफी हद तक मिलता है। इस स्पीकर को डोनट के आकार का बनाया गया है। साथ ही स्पीकर की अच्छी ग्रिप के लिए एक स्ट्रैप भी मिलता है।

    साथ ही 700mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 8.5 घंटे तक काम करता है। स्पीकर में Bluetooth 4.1 मिलता है, साथ ही इसकी रेंज 10 मीटर की है। इसका वजन 190 ग्राम है।

    विज्ञापन

    इस स्पीकर के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ¥199 यानी करीब 1,937 रुपये है और यह ब्लू, ग्रे और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी अच्छी बात यह है कि इसमें माइक्रोफोन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप कॉलिंग कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें