6GB रैम/128GB स्टोरेज वाले हॉनर 8 प्रो की बिक्री शुरू

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Honor 8 Pro open sell starts via amazon India
Honor 8 Pro

    हुवावे टर्मिनल के ब्रांड हॉनर के नए स्मार्टफोन हॉनर 8 प्रो की बिक्री अमेजॉन इंडिया पर आज से सभी के लिए शुरू हो गई है। इससे पहले 10 जुलाई को भी फोन की सेल हुई थी लेकिन वह सेल केवल अमेजॉन प्राइम मेंबर के लिए थी। हुवावे ने इस फोन को पिछले सप्ताह में ही भारत में लॉन्च किया था।

    हॉनर 8 प्रो की कीमत, स्पेसिफिकेशन और मिलने वाले ऑफर

    Honor 8 Pro
    Honor 8 Pro

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा हैं जिनका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे में लेजर ऑटोफोकस फीचर भी दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलता है। इसके अलावा फोन में 5.7 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले, किरिन 960 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2 और एनएफसी दिए गए हैं। फोन की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के साथ वोडाफोन इंडिया की तरफ से 45 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा एचटीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें