नोकिया 3 Vs रेडमी 4 Vs मोटो ई4 प्लस, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा ?

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Moto E4 Plus VS Nokia 3 VS Xiaomi Redmi 4, Which is the best
Moto E4 Plus VS Nokia 3 VS Xiaomi Redmi 4

    लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत भी 9,999 रुपये रखी गई है ताकि शाओमी रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और नोकिया 3 को चुनौती दी जा सके, लेकिन क्या वाकई मोटो ई4 प्लस इन तीनों स्मार्टफोन को चुनौती दे सकता है? आइए देखते हैं कि तीनों फोन में आपको क्या-क्या चीजें मिल रही हैं।

    Snapdragon 435
    Snapdragon 435

    प्रोसेसर

    सबसे तीनों फोन के साथ मिलने वाले प्रोसेसर की बात करें तो नोकिया 3 और मोटो ई4 प्लस में आपको 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक 6737 मिलता है, जबकि शाओमी रेडमी 4 में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर मिलता है। प्रोसेसर के मामले में रेडमी 4 आगे है।

    Moto E4 Plus VS Nokia 3 VS Xiaomi Redmi 4
    Moto E4 Plus VS Nokia 3 VS Xiaomi Redmi 4

    कैमरा

    तीनों फोन में दिए गए कैमरे की बात करें तो रेडमी 4 और मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि नोकिया 3 में रियर और फ्रंट कैमरे 8 मेगापिक्सल के दिए गए हैं। कैमरे के मामले में मोटो ई4 प्लस और रेडमी 4 बराबर हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें