मुसीबत में फंसे Google Pixel यूजर्स, जीमेल जैसे एप्स भी बार-बार हो रहे क्रैश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

यदि आपके पास भी Google Pixel स्मार्टफोन है तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ Google Pixel यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके फोन में जीमेल, मैसेज, क्रोम समेत कई थर्ड पार्टी एप्स लगातार क्रैश हो रहे हैं।

विज्ञापन
Google Pixel Owners Complain About Repeated App Crashes,
Google Pixel 7 Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपके पास भी Google Pixel स्मार्टफोन है तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ Google Pixel यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके फोन में जीमेल, मैसेज, क्रोम समेत कई थर्ड पार्टी एप्स लगातार क्रैश हो रहे हैं। फिलहाल इस समस्या का कोई निवारण नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कुछ यूजर्स का मानना है कि एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू में कोई दिक्कत है जिसकी वजह से यह समस्या आ रही है। वैसे यह समस्या ग्लोबली नहीं है।

    इस दिक्कत को लेकर सबसे पहले 9to5Google ने एक रेडिट यूजर्स के हवाले से खबर दी है। रेडिट पर कई सारे यूजर्स ने शिकायत की है। सभी यूजर्स का यही दावा है कि एप लगातार क्रैश हो रहे हैं। शिकायत करने वाले अधिकतर यूजर्स के पास Pixel 6 या Pixel 7 सीरीज के फोन हैं। इन दोनों सीरीज के Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 7 और Pixel 7 Pro में यह दिक्कत हो रही है।

    विज्ञापन

    जिन दो यूजर्स ने रेडिट पर शिकायत की है उनके पास Pixel 6 और Pixel 7 है। कुछ Pixel 5 यूजर्स ने भी इसी तरह की शिकायत की है। यूजर्स का दावा है कि एप के ओपन होने के 5 सेकेंड बाद ही वह क्रैश हो जा रहा है। क्रैश होने के बाद री-स्टार्ट करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई यूजर्स ने फोन को भी रीसेट किया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। गूगल ने इस बग पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें