Pixel Laptop: पिक्सल टैब के बाद अब पिक्सल लैपटॉप, गूगल कर रहा बड़ी तैयारी
Google Laptop: गूगल एक नए प्रीमियम पिक्सल लैपटॉप पर काम कर रहा है। इस लैपटॉप का कोडनेम "Snowy" रखा गया है और इसे मैकबुक प्रो, डेल XPS, माइक्रोसॉफ्ट सरफेस और सैमसंग गैलेक्सी क्रोमबुक जैसे हाई-एंड लैपटॉप्स के प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है।

विस्तार
Google पिक्सल फोन, ईयरबड्स और टैब तो आपने देखा ही होगा और अब आपको जल्द ही मार्केट में पिक्सल का लैपटॉप भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल लैपटॉप पर काम कर रहा है जो कि एक हाई एंड लैपटॉप होगा। Pixel लैपटॉप के साथ क्रोम ओएस और विंडोज की बजाय ChromeOS मिलेगा। पिक्सल लैपटॉप का मुकाबला लैपटॉप मार्केट में MacBook Pro और Microsoft's Surface लैपटॉप से होगा।
एंड्रॉयड हेडलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक आंतरिक ईमेल से पता चला है कि गूगल एक नए प्रीमियम पिक्सल लैपटॉप पर काम कर रहा है। इस लैपटॉप का कोडनेम "Snowy" रखा गया है और इसे मैकबुक प्रो, डेल XPS, माइक्रोसॉफ्ट सरफेस और सैमसंग गैलेक्सी क्रोमबुक जैसे हाई-एंड लैपटॉप्स के प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है।
गूगल ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है, जो इसे एक प्रीमियम लैपटॉप के रूप में तैयार करने पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह लैपटॉप Chrome OS पर चलेगा और इसका प्रोडक्शन प्रीमियम क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह लैपटॉप एक नए वर्जन के डेस्कटॉप एंड्रॉयड पर भी चल सकता है, हालांकि इस लैपटॉप के लॉन्च की टाइमलाइन को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।
- Tech Tips: मुश्किल नहीं है व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करना, इन तरीके से करें फटाफट रिकॉर्डिंग
- Airtel, Jio और BSNL के ये हैं सबसे बेस्ट प्लान
- Chrome: गूगल को बेचना पड़ सकता है क्रोम ब्राउजर, एकाधिकार के गलत इस्तेमाल का है आरोप
- Apple: एपल बंद करने जा रहा है अपना यह प्रोडक्ट, 2016 में हुआ था लॉन्च, लाखों यूजर्स करते हैं इस्तेमाल