Apple: एपल बंद करने जा रहा है अपना यह प्रोडक्ट, 2016 में हुआ था लॉन्च, लाखों यूजर्स करते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Nov 2024 04:33 PM IST
सार

Apple 3.5mm Jack: लाइटिंग पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक को कनेक्ट करने के लिए 3.5mm जैक एडाप्टर को लॉन्च किया गया था जो कि उन सभी आईफोन और एपल प्रोडक्ट के लिए था जिनमें लाइटनिंग पोर्ट था। एपल के स्टोर से 3.5mm जैक एडाप्टर को हटा दिया गया।

विज्ञापन
Apple Reportedly Plans to Discontinue Lightning to 3.5mm Headphone Jack Adapter
Apple 3.5mm Headphone Jack Adapter - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल अब पूरी तरह से टाईप-सी पोर्ट पर शिफ्ट कर चुका है। एपल ने iPhone 15 series के साथ टाईप-सी पोर्ट की शुरुआत की थी और उसके बाद से लॉन्च होने वाले सभी प्रोडक्ट टाईप-सी पोर्ट के साथ ही आ रहे हैं। एपल को यह फैसला यूरोपियन यूनियन के दबाव में लेना पड़ा। अब खबर है कि एपल अपने 3.5mm जैक एडाप्टर को बंद कर रहा है।

    लाइटिंग पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक को कनेक्ट करने के लिए 3.5mm जैक एडाप्टर को लॉन्च किया गया था जो कि उन सभी आईफोन और एपल प्रोडक्ट के लिए था जिनमें लाइटनिंग पोर्ट था। एपल के स्टोर से 3.5mm जैक एडाप्टर को हटा दिया गया।

    विज्ञापन

    एपल इंडिया की साइट पर भी इसे सोल्ड आउट दिखाया जा रहा है। अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी 3.5mm हेडफोन जैक उपलब्ध नहीं है। एपल ने 3.5mm हेडफोन जैक को iPhone 7 के साथ 2016 में लॉन्च किया था। उसके बाद यह iPhone 7, iPhone 8 और iPhone X मॉडल के बॉक्स में भी आने लगा था। एपल स्टोर पर इसकी कीमत 900 रुपये थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें