गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत में हुई 27,501 रुपये की कटौती

यदि आप भी गूगल के पिक्सल 2 एक्सएल को खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारत में गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत अब 45,499 रुपये हो गई है, हालांकि यह कीमत पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है। बता दें कि भारत में लांचिंग के समय पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत 71,000 रुपये थी।
गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में पतले बेजल के साथ 6 इंच की कर्व्ड क्वॉडएचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में 3520 एमएएच की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है।
बता दें कि 9 अक्टूबर को गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल लांच करने वाला है। उससे पहले गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल को लेकर हाल ही में एक नई रिपोर्ट लीक हुई है। एक रेडिट यूजर ने गूगल पिक्सल 3 की फोटो लीक की है और साथ में फोन के फीचर्स भी लीक हुए हैं।
गूगल पिक्सल 3 की स्पेसिफिकेशन
रेडिट यूजर द्वारा लीक की गई फोटो यदि वास्तिवक है तो गूगल पिक्सल 3 में 5.5 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस यानि 2160x1080 पिक्सल होगा। हालांकि गूगल फोन में आईफोन x जैसा नॉच डिस्प्ले नहीं मिलेगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन की बॉडी ग्लास और मेटल की होगी। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पिक्सल 3 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई मिलेगा।