पैन कार्ड को आधार से जोड़ना होगा जरूरी, घर बैठे ऐसे करें लिंक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 26 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
supreme court says Aadhaar is necessary for a PAN card, here How to link aadhaar with PAN
How to link aadhaar with PAN

    सुप्रीम कोर्ट ने आज यानि 26 सिंतबर 2018 को आधार कार्ड की वैधता और अनिवार्यता को लेकर अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज आधार की संवैधानिक वैधता और इसे लागू करने वाले वर्ष 2016 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि आधार की कानूनी मान्यता बरकरार रहेगी, हालांकि आधार एक्ट में कई बदलाव भी किए गए। जैसे- बैंक अकाउंट और मोबाइल के लिए आधार अब जरूरी नहीं होगा, वहीं पैन कार्ड के लिए आधार को जरूरी होगा। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आधार को पैन से लिंक कैसे किया जाए। तो चलिए हम आपको घर बैठे पैन से आधार को लिंक करने का तरीका बताते हैं।

    आधार को पैन से कैसे करें लिंक

    How To link Aadhaar Card With Pan Card Online
    How To link Aadhaar Card With Pan Card Online

    वैसे तो आपलोगों में से कई लोगों ने आधार को पैन से लिंक करा लिया होगा लेकिन जिन लोगों ने अभी तक आधार को पैन से लिंक नहीं कराया है तो वे इस तरह से घर बैठे आधार को पैन से जोड़ सकते हैं।

    विज्ञापन

    आधार को पैन से लिंक करने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइटincometaxindiaefiling.gov.inपर जाएं और अब वेबसाइट पर आपको बायीं ओर क्विक लिंक वाले सेक्शन में दूसरे नंबर पर लिंक आधार (link Aadhaar) का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब आपके सामने आधार को लिंक करने के लिए एक विंडो खुल जाएगी। जहां आपसे सबसे ऊपर पैन नंबर, उसके बाद आधार नंबर, फिर नाम (जैसा आधार कार्ड में है) और जन्म तारीख मांगी जाएगी। इसके बाद आपको कैप्चा डालना होगा। इसके बाद सबसे नीचे दिए गए लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही अपने आप सत्यापन हो जाएगा और आपका आधार नंबर पैन कार्ड से जुड़ जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें