गूगल Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू, यहां से करें बुक

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Thu, 26 Oct 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 2 and Google Pixel 2 XL Pre-booking Started in India via Flipkart
Google Pixel 2

    गूगल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 2 और Pixel 2 XL की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। फोन की डिलिवरी एक हफ्ते बाद शुरू होगी। इन स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 1 हजार से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी इनकी खरीदारी की जा सकेगी। पिक्सल 2 स्मार्टफोन की डिलिवरी 1 नवंबर से जबकि पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन की डिलिवरी 15 नवंबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट के जरिए फोन को प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए फ्लिपकार्ट ने कैशबैक समेत कई ऑफर्स चलाए हैं।

    पढ़ें: इस तरह आप सिर्फ 65 हजार में खरीद सकते हैं iPhone X, एप्पल ने शुरू की नई सुविधा

    विज्ञापन

    फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 11,990 रुपये का सेनहाइजर हेडसेट फ्री में मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके ईएमआई पर फोन लेने पर 8,000 रुपये का कैशबैक, चुनिंदा स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर एक्स्ट्रा 5,000 रुपये की छूट, बिना ब्याज वाले ईएमआई की सुविधा है। वहीं सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट के जरिए 5 चुनिंदा विजेताओं को गूगल डेड्रीम व्यू 2 हेडसेट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये हैं फोन के फीचर्स

    Google Pixel 2
    Google Pixel 2

    Google Pixel 2

    इस फोन में 5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 और 128 जीबी स्टोरेज और 2700 एमएएच की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड ऑरियो 8.0 के साथ बाजार में आएगा। फोन कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का है। Google Pixel 2 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 61,000 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 70,000 रुपये होगी।

    Google Pixel 2 XL

    इस फोन में पतले बेजल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वॉडएचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज और 3520 एमएएच की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Google Pixel 2 XL के 64GB वेरियंट की कीमत 73,000 रुपये और इसके 128GB वेरियंट की कीमत 83,000 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें